अल्कलाइन वाटर : लाभदायक है या नहीं वतविक तथ्य

अल्कलाइन वाटर सच या ठगी।
------------------------------------------
वास्तविक तथ्य
----------------------
अल्कलाइन वाटर के बारे में विविध प्रकार की जानकारी नेट पर उपलब्ध है। जिसमें अल्कलाइन वाटर के लाभ या नुकसान पर तथ्य दिए गए हैं। 
सामान्य चर्चा में भी इस प्रकार की बात की जाती है। इतनी सारी जानकारी पढ़ने व समझने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि सही क्या है?
सही गलत के आकलन के लिए कुछ बिंदुओं के आधार पर विचार करना होगा। 
1. शरीर में पानी की जरूरत व भूमिका क्या है।
2. स्वास्थ्य के लिए अपेक्षित  पानी की गुणवत्ता ।
3. रक्त की संरचना व कार्य। 
4. मानव शरीर की चयापचय (metabolism) प्रक्रिया।
5. शरीर के आंतरिक अंगों की प्रकृति (acid/alkaline)
6. चयापचय (मेटाबोलिज़म) के बिगड़ने से होने वाले रोग (Metabolic disorder)
7. मेटाबोलिक रोगों के उपचार। क्या एलोपैथिक चिकित्सा के द्वारा यह रोग ठीक हो जाते है?
8. यदि नहीं तो विकल्प क्या है?

आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में लगातार नई दवाइयाँ, नई तकनीक विकसित होने के बावजूद कैंसर, डायबिटीज, हार्ट, फैटी लिवर, मोटापा, pcod जैसी मेटाबोलिक बीमारियां
(Disorder) क्यों बढ़ रही है? 
इस का समुचित उतर अप्राप्त है। इसके लिए चिकित्सक ख़राब जीवनशैली व खान पान की आदतों को  जिम्मेदार ठहराते  हैं।

प्रत्येक चिकित्सक औषिधि उपचार के साथ मरीज को खान पान में बदलाव करने की बात कहते है। संतुलित भोजन व पानी की बात करते है। 
यह संतुलित भोजन व पानी क्या है?
आबोहवा अर्थात जलवायु बदलने की सलाह देते हैं। वायु को बदलना तो मुश्किल है लेकिन जल को बदलने के विकल्प उपलब्ध हो गए हैं।

आज के दौर में पेस्टिसाइड युक्त सब्जियां, फल, अनाज, खाकर स्वास्थ्य लाभ मिलना संभव नहीं है। मिलावटी  दूध से ताकत मिलना सपना है। यहाँ तक कि यूरिया से दूध बनाने की खबरे है। 

ऐसे में दो ही विकल्प है जैसा चल रहा है चलने दिया जाए। चिकित्सा विशेषज्ञों के ऊपर निर्भर रहकर जीवनभर औषधियों को खाते रहें। जब कि हर औषधि के विवरण में दुष्परिणाम लिखे होते है। सामान्यतः सभी लोग इससे अवगत है किंतु फिर भी इन औषधियों का उपयोग करते है। प्रत्येक चिकत्सा प्रणाली की अपनी विशेषता होती है साथ उसकी अपनी सीमा भी होती है। 

दूसरा विकल्प है विवेकपूर्ण होकर चिंतन कर  प्रकृति के पास वापस आया जाए। अपनी चिकित्सा के साथ भोजन और पानी में बदलाव कर ठीक होने की संभावना की तरफ बढ़ा जाए।  संतुलित भोजन व गुणवत्ता पूर्ण पानी का प्रयोग किया जाए। यह निरापद है,  पानी का  शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं होगा। 
पानी से जो प्राप्त होना है वह पानी से ही प्राप्त होगा। पानी का कोई विकल्प नहीं है। 

एक सच जो हम कहते व सुनते है कि जल ही जीवन है इसमें छुपे गहरे अर्थ को समझना होगा। जिस जल में जीवन होगा वही जल हमे जीवन देगा। बहते हुए झरने व तेज गति से बहने वाली नदियों  के पानी मे जो गुणवत्ता होती है, वह जमीन में एक जगह संग्रहित (बोर,टयूबवेल) में नहीं होती है। इसलिए पूरे मानव सभ्य्ता का विकास नदी व  झरनों के किनारे हुआ है। 
एक विशेष ध्यान देने की बात है समुद्र का पानी अत्यधिक खारा होने से पीने योग्य नहीं होता है। लेकिन अब ज्ञान व तकनीकी के विकास से समुद्र के पानी को पीने योग्य बनाने की तकनीक विकसित कर ली गई और दुनिया के कुछ देश इस तकनीकी के द्वारा समुद्र के पानी को पीने योग्य बनाकर उसका उपयोग कर रहे हैं।
ठीक इसी प्रकार पहाड़ों से बहते झरने व नदी की गुणवत्ता के स्तर का पानी बनाने की तकनीकी से केंगन वाटर प्राप्त हो रहा है। इसका परीक्षण हो चुका है। अब इस पर कोई विश्वास करे न करे किन्तु सच तो यही है।

जीवन अपना है, जीवन के निर्णय भी अपने होते हैं। भौतिक सुख के साधनों का उपभोग करने के साथ शरीर के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए आवश्यक उपाय करना, अपनाना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

संविधान की प्रस्तावना :

डॉ. प्रकाश व डॉ मंदाकिनी आमटे

मानसिक तनाव व निदान