अल्कलाइन वाटर : सत्य का परीक्षण

प्रचलित बातें और सत्य

1 मार्क्सवाद 
प्रासंगिक या अप्रासंगिक

दुनिया की एक बड़ी विचारधारा मार्क्सवाद को निष्प्रभावी कहा जा रहा है। एक सामान्य चर्चा में कुछ राजनीतिक विचारकों ने मार्क्सवाद को असफ़ल कहा है। यह भी की यह दुनिया से खत्म हो गई है। 
  मार्क्सवाद वस्तुतः शोषनकारी व्यवस्था के विरुद्ध समानता की विचारधारा है। जिसमे मनुष्य के बेहतर जीवन के लिए सूत्रबद्ध व्यवस्था है। 
   आज की वास्तविक स्थिति में जब पूरे विश्व मे आर्थिक शोषण बढ़ता जा रहा है। पूरी व्यवस्था वितीय पूंजी के अधीन होती जा रही है। गरीबी और अमीरी के बीच का अंतर बढ़ता जा रहा है। एक तरफ दुनिया के 10 प्रतिशत लोगों के पास 90 प्रतिशत पूंजी है, आर्थिक संसाधनों पर उनका कब्जा है। दूसरी तरफ 90 प्रतिशत लोग अभावग्रस्त जीवन जीने के लिए मजबूर है। जीवन के आवश्यक भोजन, आवास जैसे न्यूनतम सुविधाओं से विहीन है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। पूंजीवादी व्यवस्था को बनाये रखने के लिए एक आवश्यक कारक बेरोजगारी है। नस्ल, जाती, धर्म के नाम पर मनुष्य मनुष्य के बीच भेद  , कर आपस मे लड़ाया जा रहा है। 
   ऐसे राजनीतिक आर्थिक सामाजिक हालातों में मार्क्सवाद को अप्रासंगिक या उसे खत्म हो जाना कहना सही होगा?
एक मार्क्सवादी विचारक होने के नाते हम बेहतर समझ सकते है कि इन जटील हालातों का एकमात्र हल समाजवादी व्यवस्था ही है। शोषण वाली व्यवस्था में मार्क्सवाद ज्यादा प्रासांगिक है। 

2  कुछ विद्वानों द्वारा होमेओपेथी को सूडो साइंस कहा जाता है। जबकि वास्तविक स्थिति यह इस चिकित्सा प्रणाली के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमन स्वयं एक प्रशिक्षित व  दक्ष  चिकित्सक थे। अनेक देशों में चिकत्सा प्रणाली के रूप में स्वीकार किया है। वैज्ञानिक शोध व अध्ययन केंद्र स्थापित किए है। 
   इस चिकित्सा प्रणाली में  वैज्ञानिक प्रविधियों के द्वारा औषधियों के परीक्षण कर सिद्ध किया गया है। 
  अब तक विश्व में अनेक रोगीयों के जटिल रोगो के सफल उपचार  के प्रमाण है। इन प्रत्यक्ष अनुभव व प्रमाण के बाद भी क्या होमेओपेथी को सूडो साइंस कहना न्याय संगत है?
मेरी अपनी निजी प्रैक्टिस जीवन मे अनेक रोगियों के जटिल रोगों में होमियोपैथी से लाभ होते देखा है। 
प्रत्यक्ष प्रमाण व अनुभव को खारिज करना सत्य को अस्वीकार करने के समान है। 

अतएव उपरोक्त संदर्भ के आधार पर एल्कलाइन वाटर की उपयोगिता व लाभ को खारिज करना बुद्धिमता नही है। 
केंगन पानी के लाभ का प्रमाण मेरे अपने घर मे है। मेरे करीबी मित्र भी है जिन्हें अनेक उपचार के बाद भी कोई लाभ नहीं मिला, और इस पानी के प्रयोग से वे ठीक हो गए। 

यह सत्य अनुभव है। अनुभव की प्रामाणिकता संदेह से परे है।

Comments

Popular posts from this blog

संविधान की प्रस्तावना :

डॉ. प्रकाश व डॉ मंदाकिनी आमटे

मानसिक तनाव व निदान