जन्मदिवस शुभकामनाएं

जन्मदिन की शुभकामनाएं
--------------------- --  ---
कविता
--------------------
मेरे प्यारे दोस्त 
तुम्हे दे रहा हूं 
जन्मदिन की शुभकामनाएं
तुम्हें हर कदम पर
हर कहीं नित नई
मिलती रहे प्रेमिकाएं ,
जीवन में तुम्हारे 
प्यार का कभी अभाव न हो
छप्पर फाड़कर
तुम पर बरसता रहे 
दोस्त तुमसे रश्क रखें
और जग तुम्हें 
कृष्ण समझता रहे,
ऐसे सपने तुम देखते रहो
जीवन संगनी के साथ
नित आगे बढ़ते रहो
पत्नी ही सच्ची साथी
जीवन की यही सच्चाई है।
सर से जब बाल उड़े 
तब यह अक्ल/समझ आई है।

----------------------------
अशोक शिरोडे
🙏🏼🙏🏼🙏🏼
🪴🪴🪴🪴🪴🪴
💐💐💐💐💐💐

Comments

Popular posts from this blog

संविधान की प्रस्तावना :

परसाई की रचनाएं "सोचना" और "सवाल करना" सिखाती है (डॉ.अशोक शिरोडे)

🔺 पानी-शरीर -स्वास्थ🔺हमें कैसा पानी पीना चाहिए! - (डॉ.अशोक शिरोडे)