नव वर्ष
नए साल में नई पहल हो,
कठिन जिंदगी .... सरल हो,
नये संकल्प व नए पथ हो
सुखद सबका ... नया साल हो,
आगे बढ़ने के प्रयास सबके
हर हाल में सदा ..... सफल हो,
बिखरे आभा दिनकर की
उत्साह उमंग के.... हर पल हो,
विचार-कार्य-परिश्रम का
आपके हाथ में ... प्रतिफल हो,
समय से सब सधे, काज हो पूरे
नव वर्ष में ऐसी .... हलचल हो,
विश्व में कहीं भी न युद्ध हो
वाणी हो मधुर ...नयन सजल हो,
विवाद नहीं आपस मे संवाद हो,
मानवता के सवाल सब.... हल हो,
मानव मन मे करुणा का वास हो
ईर्ष्या - द्वेष का नाश .... समूल हो,
आपदा- घृणा रहित हो विश्व
प्रेम-करुणा मन में ....सबल हो,
नए साल में ऐसी नई पहल हो,
कठिन जिंदगी .... सरल हो ।।
-------------------------------------------
अशोक शिरोडे
31 दिसंबर 2025
Comments
Post a Comment