कविता - नववर्ष

             नववर्ष 
     जिंदगी .. सरल हो
---------------------------------
नए साल में नई पहल हो,
कठिन जिंदगी .... सरल हो,
सदा चले समय के साथ जो,
आगे जा कर..... सफल हो,
बिखरे आभा दिनकर की   ,
उत्साह उमंग के.... हर पल हो,
विचार-कार्य-परिश्रम का
आपके हाथ में ... प्रतिफल हो,
समय से सब सधे, काज हो पूरे
नव वर्ष में ऐसी .... हलचल हो,
सुलझ न सकी  जो पहेली,
उसका भी अब .... हल हो,
प्रतिबंध से मानव हो मुक्त 
कोरोना का नाश .... समूल हो,
आपदा- घृणा रहित हो विश्व 
प्रेम-करुणा मन में ....सबल हो,
नए साल में नई पहल हो,
कठिन जिंदगी .... सरल हो  ।। 
       ------------------------
        -  अशोक शिरोडे -

Comments

Popular posts from this blog

संविधान की प्रस्तावना :

परसाई की रचनाएं "सोचना" और "सवाल करना" सिखाती है (डॉ.अशोक शिरोडे)

डॉ. प्रकाश व डॉ मंदाकिनी आमटे