कोरोना
कोरोना काल मे जरूरी है
धैर्य, साहस, सावधानी व उपचार
(डॉ. अशोक शिरोडे)
-------------------------------------------
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से संक्रमित होने वाले लोगो की संख्या काफी अधिक है। प्रदेश व देश में
प्रतिदिन मरीज की संख्या बढ़ रही है, किन्तु दूसरा सच यह भी है कि बड़ी संख्या में लोग ठीक भी हो रहे है।
ध्यान रखिये सर्दी जुकाम होना एक सामान्य सी बात है। फ्लू, इंफ्यूएंजा, वायरल बुखार में भी सर्दी जुकाम होता है। अतः यह समझने की जरूरत है कि हर सर्दी, जुकाम, बुखार, कोरोना बीमारी नही है। यदपि यह सही है कि कोरोना के मरीज को सर्दी होती है, लेकिन अनेक रोगियो में सर्दी जुकाम नही भी होता है। कोरोना संक्रमित व्यक्ति में विशेषकर सूखा जुकाम व खांसी पाई जाती है। किंतु अभी के कुछ मरीजों में बिना लक्षण के भी कोरोना पाया गया है। नए लक्षण में दस्त भी होना पाया गया है। मुंह मे स्वाद व नाक से गंध न आना एक विशेष लक्षण है किंतु ऐसा अक्सर सामान्य सर्दी जुकाम में भी होता है। अर्थात हर सर्दी जुकाम या बुखार कोरोना की बीमारी नहीं है।
सबसे पहले यह जान ले कि भय व अज्ञानता के कारण स्थिति ज्यादा बिगड़ रही है। अतः बिल्कुल भी घबराना या भयभीत नहीं होना है । धैर्य व साहस के साथ सही निदान तक पहुंचने की जरूरत है।मानसिक दृढ़ता से बीमारी सामना सक्षमता से कर सकेंगें। अभी तक कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों में बड़ी संख्या "होम आइसोलोशन" वालो की है।
कोरोना काल के प्रोटोकाल का पालन करते हुए सामान्य देखभाल व औषधियो से लोग संक्रमित होने से बच सकते हैं। सामान्य सर्दी जुकाम होने पर तत्काल हॉस्पिटल जाने की बजाय सामान्य प्राथमिक उपचार लेकर ठीक हो सकते हैं।
सामान्य या मौसम परिवर्तन के कारण होने वाले सर्दी जुकाम को निम्नांकित उपाय से ठीक कर सकते है व ऐसा करने से कोरोना के संक्रमण से भी बचाने में सहायक होगा। कोरोना संक्रमित होने पर यह उपाय संक्रमण के प्रभाव को कम करने व शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने में सहायक होंगे। ( आपात व गंभीर स्थिति होने पर अविलंब हॉस्पिटल जाएं।)
1- गर्म पानी की भाप लें।
2- हल्दीयुक्त गरम दूध ले।
3- होम्योपैथिक औषधि Arsenic Alb 30,
एक बार सुबह ले।
4- आयुर्वेदिक औषधि septilin सुबह शाम ले।
septilin औषधि टेबलेट व सिरप दोनों में आती है। सेप्टिलिन सामान्य सर्दी जुकाम बुखार की दवा है। इसके साथ यह एंटीबायटिक्स के समान संक्रमण को रोकती है व समाप्त करती है। सेप्टिलिन का एक विशेष गुण यह भी है कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का कार्य करती है।
*अगर कोरोना संक्रमित है व होम आइसोलोशन में है तो समय समय पर अपने ऑक्सीजन लेवल को जांचते रहे । यदि ऑक्सीजन लेवल 90 से कम होता है, या रोगी को यह महसूस हो कि ऑक्सिजन लेबल गिर रहा है तो ASPIDOSPERMA Q 20 बूँद एक कप पानी मे देने से ऑक्सिजन लेवल तुरंत मेंटेन हो जाएगा। किसी भी आपात स्थिति में जब श्वांस लेने में रुकावट महसूस हो यह दवा देने से ऑक्सिजन की पूर्ति ठीक से होने लगती है।। ये Homeopathic medicine है।*
नोट- कोरोना पॉजिटिव केस में चिकित्सक द्वारा निर्देशित औषधि का सेवन करते रहे।
--------------
Comments
Post a Comment