कविता - नामकरण

नामकरण
---------------
काफी समय बाद भी
जब
उसके संतान नहीं हुई
वह
हैरान था परेशान था
बाबा लोगों के
शरणागत भी हुए
लेकिन फिर भी
मनोरथ पूरे नहीं हुए
फिर उसने
शॉर्टकट अपनाया
बहुत से बच्चे
देखे परखे
उनमें से
जो बच्चे अच्छे लगे
चुन लिए
और उनके
नए नामकरण कर लिए।
-------------------------------
- अशोक शिरोडे -

Comments

Popular posts from this blog

संविधान की प्रस्तावना :

परसाई की रचनाएं "सोचना" और "सवाल करना" सिखाती है (डॉ.अशोक शिरोडे)

डॉ. प्रकाश व डॉ मंदाकिनी आमटे