कविता - ब्लेक होल- बिंदु

ब्लेक होल-बिंदु
-----------
बिंदु एक नाम है
या
कागज पर अंकित
एक चिन्ह
जिसका नहीं मिलता
कोई सिरा
न कोई प्रारंभ
और न कोई अंत
जिसमें छुपे हैं
रहस्य अनंत

अंतरिक्ष के
ब्लेक होल की तरह
जो आज तक
अनसुलझी पहेली है
जिसमें विलीन हो जाते है
उसे जानने समझने की
कोशिश करने वाले,

जीवन के अंत मे
प्रकृति का हर कण
विलीन हो जाता है
इस सूक्ष्म बिंदु में
और हम सब भी
सत्य को
जानने - समझने की
कोशिश करते हुए ।।
----------------------------
-- अशोक शिरोडे --

Comments

Popular posts from this blog

संविधान की प्रस्तावना :

परसाई की रचनाएं "सोचना" और "सवाल करना" सिखाती है (डॉ.अशोक शिरोडे)

डॉ. प्रकाश व डॉ मंदाकिनी आमटे