कविता - युद्ध अभी जारी है
खबरदार रहो शीतयुद्ध अभी जारी है
हार हुई न जीत युद्ध अभी जारी है ।।
शांति के प्रयास सब विफल हुए
गाओ क्रान्तिगीत युद्ध अभी जारी है।।
शब्द-तोपें, व्यंग-मिसाइलें ना ना शस्त्र
निरंकुश हो रहे नित युद्ध अभी जारी है।।
साम-दाम, दण्ड-भेद ना रहे उपयोगी
बदल गई है रणनीत युद्ध अभी जारी है।।
कूटनीति से अर्थनीति व धर्मनीति तक
शामिल है राजनीत, युद्ध अभी जारी है।
सर्दी गर्मी और बरसात भी हुए भ्रष्ट
बदल गई है सब रीत युद्ध अभी जारी है।
कल तक थे शत्रु जो आज के मित्र हुए
बदल गए हैं हित युद्ध अभी जारी है।।
-----अशोक शिरोडे----
Comments
Post a Comment