कोरोना की चुनोती


▪कोरोना की चुनोती▪
             (अशोक शिरोडे)
----------------------------
कोरोना के डर से
दुबके है घर में,
बिना कर्फ्यू के सन्नाटा
पसरा है शहर में  ।
कोरोना कितना बलशाली
साबित हुआ
भयभीत इंसान बोना
साबित हुआ  ।
तोड़ी देश की सरहदें
धर्म की दीवारें
हिल गई जग की
ताकतवर सरकारें  ।
अदृश्य वायरस ने
कमाल कर दिया,
सबको एक कतार में
खड़ा कर दिया  ।
न फतवा दिया किसी ने
न किसी ने श्राप
पंडे-मौलवी डर के
बैठे हैं चुपचाप  ।
पूजाघर इबदतगाहों में
ताले हैं लगे हुए
सिर्फ अस्पताल ही हैं
हालात को सम्हाले हुए ।
विज्ञानवादियों ने यह
चुनोती स्वीकारी है,
हो रहे अनुसंधान
नित शोध जारी है ।
अजेय नहीं है कोरोना
मिल ही जायेगा हल,
अपने अस्तित्व को बचाने
मनुष्य सदा रहा है सफल ।।

Comments

Popular posts from this blog

संविधान की प्रस्तावना :

परसाई की रचनाएं "सोचना" और "सवाल करना" सिखाती है (डॉ.अशोक शिरोडे)

डॉ. प्रकाश व डॉ मंदाकिनी आमटे