कोरोना
कोरोना काल मे जरूरी है धैर्य, साहस, सावधानी व उपचार (डॉ. अशोक शिरोडे) ------------------------------------------- कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से संक्रमित होने वाले लोगो की संख्या काफी अधिक है। प्रदेश व देश में प्रतिदिन मरीज की संख्या बढ़ रही है, किन्तु दूसरा सच यह भी है कि बड़ी संख्या में लोग ठीक भी हो रहे है। ध्यान रखिये सर्दी जुकाम होना एक सामान्य सी बात है। फ्लू, इंफ्यूएंजा, वायरल बुखार में भी सर्दी जुकाम होता है। अतः यह समझने की जरूरत है कि हर सर्दी, जुकाम, बुखार, कोरोना बीमारी नही है। यदपि यह सही है कि कोरोना के मरीज को सर्दी होती है, लेकिन अनेक रोगियो में सर्दी जुकाम नही भी होता है। कोरोना संक्रमित व्यक्ति में विशेषकर सूखा जुकाम व खांसी पाई जाती है। किंतु अभी के कुछ मरीजों में बिना लक्षण के भी कोरोना पाया गया है। नए लक्षण में दस्त भी होना पाया गया है। मुंह मे स्वाद व नाक से गंध न आना एक विशेष लक्षण है किंतु ऐसा अक्सर सामान्य सर्दी जुकाम में भी होता है। अर्थात हर सर्दी जुकाम या बुखार कोरोना की बीमारी नहीं है। ...