Posts

Showing posts from May, 2024

चुनाव - आपका एक मत अर्थात आपकी सोच-विचार- अपेक्षा

चुनाव -  आपका एक मत अर्थात  आपकी सोच-विचार- अपेक्षा ------------------------- - चाहे मोदी जी प्रधानमंत्री हो या कोई और, भाजपा कांग्रेस या अन्य दल की सरकार हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।  सवाल है उसकी नीतियों व कार्यक्रम का। सत्ता में जो भी होगा , जिसकी भी सरकार होगी ,  उसकी ही नीति व कार्य  व निर्णयों की समीक्षा की जायेगी। उसके कार्यकाल का आकलन होगा। उसकी नीतियों से आम आदमी के जीवन स्तर में क्या बदलाव हुआ, शिक्षा स्वास्थ्य व रोजगार के अवसर कितने मिले इस पर और अन्य सवाल भी उसी से पूछे जाएंगे।  *लोकतंत्र में संविधान के द्वारा राज्य शासित होता है।सरकार व सत्ता में बैठे लोग  जनता के सेवक होते हैं।व्यक्ति के स्थान पर संविधान महत्वपूर्ण होता है। लोग आएंगे व जाएंगे किंतु देश बना रहेगा। लेकिन यह देश भविष्य में कैसा बना रहेगा, बनेगा, इसका आधार भूत दायित्व वर्तमान पीढ़ी का होता है। यदि वर्तमान पीढ़ी के लोग सरकार के कार्यो व नीतियों की समीक्षा कर सरकार को सही राह दिखाने का काम नहीं करेंगे तो फिर आने वाले समय मे देश की स्थिति विकट हो सकती है। आपको अपने बच्चों को कैसा ...