Posts

Showing posts from March, 2022

कवित - नववर्ष शुभकामना -- अशोक शिरोडे

कठिन जिंदगी .. सरल हो       - अशोक शिरोडे -  ---------------------------------- नए साल में नई पहल हो, कठिन जिंदगी .... सरल हो, जो चलता है वक्त देख कर, आगे जा कर..... सफल हो, बिखरे आभा दिनकर सी   , उत्साह उमंग के.... हर पल हो, विचार-कार्य-परिश्रम का आपके हाथ में ... प्रतिफल हो, समय से सब सधे, काज हो पूरे नव वर्ष में ऐसी .... हलचल हो, अनसुलझी रह गई जो पहेली, उसका भी अब .... हल हो, प्रतिबंध से मानव हो मुक्त  कोरोना का नाश .... समूल हो, आपदा- घृणा रहित हो विश्व  प्रेम-करुणा मन में ....सबल हो, नए साल में नई पहल हो, कठिन जिंदगी .... सरल हो ।।

जन्मदिवस शुभकामनाएं

जन्मदिन की शुभकामनाएं --------------------- --  --- कविता -------------------- मेरे प्यारे दोस्त  तुम्हे दे रहा हूं  जन्मदिन की शुभकामनाएं तुम्हें हर कदम पर हर कहीं नित नई मिलती रहे प्रेमिकाएं , जीवन में तुम्हारे  प्यार का कभी अभाव न हो छप्पर फाड़कर तुम पर बरसता रहे  दोस्त तुमसे रश्क रखें और जग तुम्हें  कृष्ण समझता रहे, ऐसे सपने तुम देखते रहो जीवन संगनी के साथ नित आगे बढ़ते रहो पत्नी ही सच्ची साथी जीवन की यही सच्चाई है। सर से जब बाल उड़े  तब यह अक्ल/समझ आई है। ---------------------------- अशोक शिरोडे 🙏🏼🙏🏼🙏🏼 🪴🪴🪴🪴🪴🪴 💐💐💐💐💐💐