शहीद भगत सिंह व क्रांतिकारी कवि पाश
शहीद भगत सिंह व क्रांतिकारी कवि पाश दोनों की चिन्तन में रहा सर्वहारा वर्ग -------------------------------------------------- "मेरी भावनाएं मेरी कलम से इस तरह रूबरू है अगर मैं इश्क लिखना चाहूं तो हमेशा इंकलाब लिखा जाता है।" व्यक्ति को कुचलकर मार सकते हैं लेकिन उसके विचारों को नहीं मार सकते।" - भगत सिंह सबसे खतरनाक होता है/ सपनों का मर जाना / न होना दर्द का / सब कुछ सहन कर जाना / सबसे खतरनाक वे आंखे होती है/ जो सबकुछ देखते हुए भी जमा हुआ बर्फ होती है।" - अवतार सिंह संधू "पाश" 23 मार्च शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का शहादत दिवस है। इन तीन नौजवान क्रांतिकारियों को अंग्रेजों ने फांसी दी थी। इस घटना के 57 साल बाद 23 मार्च 1988 को पंजाब के प्रसिद्ध क्रांतिकारी कवि अवतार सिहं "पाश" को आतंकवादियों ने अपनी गोलियों का निशाना बनाया। 1970 वाले दशक में पंजाब में जो क्रांतिेकारी आंदोलन शुरू हुआ, उसके पक्ष में कविताएं लिखने के कारण भी पाश कई बार जेल गये थे, सरकारी...